इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने गूगल पर पूछे गए सवालों का दिया मुंहतोड़ जवाब

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज़ हुई हॉलीवुड फिल्म isn’t it romantic को लेकर सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं इसके अतिरिक्त हाल ही में प्रियंका का वैक्स स्टेचू मैडम तुसाद म्यूज़ियम में लगाया गया है हाल ही में प्रियंका अपनी हॉलीवुड फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में शामिल हुई थी प्रियंका चोपड़ा प्रमोशनल इंटरेक्शन के दौरान को-स्टार्स रेबेल विल्सन  एडम डिवाइन के साथ नजर आईं थीं

इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका ने अपने बारे में सबसे ज्यादा गूगल पर किए गए सवालों का जवाब दिया प्रियंका से सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों में से एक सवाल था कि ‘क्या प्रियंका चोपड़ा हिंदी हैं?’ तो इसके जवाब में देसी गर्ल ने बोला कि, ‘हिंदी एक भाषा है  मैं एक हिंदू हूं जो एक धर्म है इसमें बहुत ज्यादा अंतर है लोगों को अपने आपको एजुकेट करना चाहिए ‘

आपको बता दें हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का चौथा वैक्स स्टेच्यू न्यूयॉर्क के मैडम तुसाद में लगाया गया है वैक्स स्टेच्यू के रेस में हिंदुस्तान की प्रियंका ने व्हिटनी ह्यूस्टन को भी पछाड़ दिया है जानकारी के लिए बता दें व्हिटनी ह्यूस्टन के अब तक संसार भर में 3 वैक्स स्टेच्यू  प्रियंका के अब 4 हो चुके हैं साथ ही प्रियंका की प्रेग्नेंसी की भी अफवाहें उड़ी थी जिसके बाद अब तक उनका कोई बयान सामने नहीं आया है

Related Articles

Back to top button