इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए महेश राज यादव के परिजनों से मिलेंगी प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 17 से 20 मार्च तक उत्तर प्रदेश में रहेंगी. इस दौरान वो लखनऊ, इलाहाबाद, भदोही, मिर्जापुर  वाराणसी का दौरा करेंगी. गांवों  घाटों पर स्थान जगह प्रियंका के स्वागत की तैयारी है. इस दौरान पुलवामा में शहीद हुए महेश राज यादव के परिजनों से भी मिलेंगी. आज वह दिल्ली से लखनऊ पहुंचेंगी. लखनऊ में नेताओं, कार्यकर्ताओं से मीटिंग का फीडबैक लेंगी.

संगम भी पहुंचेंगी गांधी

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कल प्रातः काल सबसे पहले करीब साढ़े आठ बजे प्रयागराज में संगम जाकर पूजा अर्चना करेंगी  यहीं से मिशन उत्तर प्रदेश के लिए उनका दौरा प्रारम्भ होगा. पहले दिन प्रियंका इलाहाबाद जिले के छतनाग, दुमदुमा, सिरसा, कौधरिया आदि इलाकों में जा कर लोगों से मिलेंगी. जहां सड़क है वहां कार  जो गांव नदी के बीच हैं वहां प्रियंका गांधी स्टीमर से पहुंचेंगी. इसी दिन इलाहाबाद से भदोही के सीतामणी  रामपुर घाट होते हुए मिर्जापुर के विंध्याचल पहुंचेंगी. विंध्याचल में प्रियंका कालीन बुनकरों से लेकर वकीलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगी  वहीं रात्रि विश्राम करेंगी. रात्रि विश्राम से पहले प्रियंका यहां एक मंदिर भी जाएंगी.

ऐसा रहेगा पूरा दौरा

बताया जा रहा है की 19 मार्च को विंध्याचल से निकल कर प्रियंका मौलाना इस्माइल चिश्ती की मजार पहुंचेंगी. पूरे दिन प्रियंका मिर्जापुर के ग्रामीण  शहरी इलाकों में जनसंपर्क करेंगी. मिर्जापुर शहर में शाम को प्रियंका गांधी का रोड शो होगा. वही 20 मार्च को सुबह-सुबह प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंचेंगी. रास्ते में शीतला माता मंदिर के दर्शन भी करेंगी.वाराणसी में सबसे पहले प्रियंका सुल्तानकेश्वर पहुंचेंगी. वहां से प्रशासन की अनुमति मिली तो स्टीमर के जरिए रामनगर जाएंगी.

Related Articles

Back to top button