इंडस्ट्री के बड़े नाम, कभी अमित साध ने की थी आत्महत्या की कोशिश

स्टार एक्सप्रेस डिजिटल: अभिनेता अमित साध का जन्म पांच जून 1979 को दिल्ली में हुआ। अमित साध उन कलाकारों में से हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की उन्होंने स्टार प्लस के सीरियल ‘क्यूं होता है प्यार’ से डेब्यू किया उन्हें इस सीरियल में काफी पसंद किया गया इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस’ सीजन 1 में हिस्सा लिया था

 

 

अमित ने अपनी पढ़ाई लखनऊ से की। उनके पिता राम चंद्र डोगरा राष्ट्रीय स्तर के हॉकी खिलाड़ी थे जब अमित 16 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। 21 साल की उम्र में वो काम की तलाश में मुंबई पहुंचे एक वक्त ऐसा भी था जब अमित को आत्महत्या के ख्याल आते थे। Men’s XP को दिए इंटरव्यू में वो बता चुके हैं कि 16 से 18 साल की उम्र में उन्होंने चार बार आत्महत्या की कोशिश की थी। बाद में उन्हें समझ आया कि यह कोई रास्ता नहीं है।

 

 

अमित को शुरुआत में जो भी काम मिला वो करते गए। उन्होंने ‘नच बलिए’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ में भी हिस्सा लिया था। बॉलीवुड में अमित को फिल्म ‘काय पो छे’ में अहम रोल मिला। साल 2013 में आई इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और सुशांत सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका थी। इसके बाद अमित ने सलमान खान स्टारर फिल्म ‘सुल्तान’ की। फिल्म ‘गोल्ड’ में भी उनके रोल को काफी पसंद किया गया।

 

 

अमित के करियर को तब बड़ा उछाल मिला जब उन्हें अमेजॉन प्राइम वीडियो के वेब सीरीज ‘ब्रीद’ में मौका मिला। 2018 में रिलीज हुई इस सीरीज में उनके किरदार का नाम कबीर सावंत था। इस सीरीज के अगले सीजन में भी अमित नजर आए। इसके अलावा उनकी अन्य वेब सीरीज ‘अवरोध’ और ‘जीत की जिद’ रिलीज हुई। उनकी सभी सीरीज हिट रहीं जिसके बाद वो ओटीटी प्लेटफॉर्म के स्टार बन गए।

 

 

 

Related Articles

Back to top button