अटल बिहारी बाजपेई को श्रद्धांजलि के बाद अखिलेश यादव ने शेयर की ये तस्वीर !
लखनऊ. अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने शादी की तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया है।
अखिलेश यादव ने ट्विटर पर लिखा है कि…
अखिलेश यादव और डिम्पल की शादी के रिशेप्शन में मंच पर मुलायम सिंह यादव भी दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी अखिलेश यादव और डिम्पल यादव को आशिर्वाद दे रहे हैं।
स्व. अटल जी ने राजनीति को दलगत राजनीति से ऊपर उठाया, सदैव अपने दल के सिद्धांतों व अपने दर्शन पर अडिग रहना सिखाया, जब भी राजनीति भटकी उसको सही मार्ग दिखाया, विदेशों से मित्रता का पाठ पढ़ाया. अटल जी का जाना भारतीय राजनीति एवं साहित्यिक जगत के मुखरित स्वर का मौन हो जाना है. मौन नमन! pic.twitter.com/1w4EOgr9qG
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 17, 2018
लखनऊ अटल बिहारी बाजपेई की कर्मभूमि के साथ उनका लंबे समय तक संसदीय क्षेत्र रहा। यहां उनके करीबियों और जानने वालों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी यादों को समेटे लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपनी संवेदनाएं प्रकट की।
एक महान जीवन का अंत। लेकिन एक प्रेरणा जो सदा जीवित रहेगी। अटल जी को हमारी भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 16, 2018