अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर बोला हमला, कहा- जब नेता वोट मांगने आए तो उनके सामने सिलेंडर रख देना…

स्टार एक्सप्रेस

लखनऊ. सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा के नेता घर-घर वोट मांगने आ रहे हैं, अब यह जब आएं तो उनके सामने सिलेंडर रख देना। यह लोग लाल रंग से घबराते हैं, सिलेंडर का भी रंग लाल ही होता है। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के लोग नकली हैं, यहां जितना बड़ा नेता, उतना ही बड़ा झूठ बोलता है। पूर्व सीएम शनिवार को अलीगढ़ में सपा-रालोद प्रत्याशियों के समर्थन में रामघाट रोड स्थित यश रेसीडेंसी में जनसभा करने पहुंचे थे। जनसभा से पहले प्रेसवार्ता में अखिलेश ने भाजपा पर खूब हमले बोले। कहा कि भाजपा का पहले चरण से ही सफाया होने वाला है। जबसे साइकिल-हैंडपंप साथ आए हैं, भाजपा के दरवाजे बंद हो गए हैं।

हमारे सहयोगी दलों ने तो कुंडी लगाई है, अब अलीगढ़ का मशहूर ताला भाजपा पर लगने वाला है और ऐसा ताला लगाना है जिसकी चाबी न बन पाए। पीएम मोदी के नकली समाजवादी का पलटवार करते हुए अखिलेश ने कहा कि भाजपा वाले झांसे देने वाले लोग हैं। छोटा नेता तो छोटा झूठ, बड़ा नेता तो बड़ा झूठ और उससे बड़ा नेता तो सबसे बड़ा झूठ। ऐसे झूठे भाजपा वालों की झूठी सरकार को हटाने का फैसला जनता ने कर लिया है। जनता ने इस बार प्रदेश के मुख्यमंत्री को बदलने का मन बना लिया है। इस बार जो चुनाव हो रहा है। वह भाईचारा बनाम भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा नफरत की राजनीति के साथ-साथ नकारात्मक राजनीति करती है। जबिक समाजवादी पार्टी भाईचारे गंगा-जमुनी तहजीब की राजनीति करती है और विकास की बात करती है।

 

एक पहिया लोहिया तो दूसरा बाबा साहब का

अखिलेश ने कहा कि हमारे प्रत्याशियों को सिर्फ चुनाव चिन्ह साइकिल बताना है। जिसमें दो पहिए और एक हैंडल है। एक पहिया राम मनोहर लोहिया का और दूसरा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर साहब का है। सपा प्रमुख ने कहा कि वउत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के नाम पर जंगलराज कायम है। भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर ढोंग कर रही है। हाथरस की बेटी पर जो अत्याचार हुआ था। उसके बाद अगर उस बहन को उपचार सही मिल जाता तो आज हो सकता है कि वह जिंदा होती। सपा सरकार में पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सबसे ज्यादा बढ़िया कार्य किए गए। डायल-100 चलाकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त किया।

 

डबल इंजन की सरकार ने किसानों के साथ किया अन्याय

किसानों पर बोलते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि डबल इंजन की सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। एक साथ तक तीन काले कानून लगाए गए। चुनाव नजदीक आए तो भाजपा ने तीनों काले कानून वापस ले लिए। जब कानून लागू हो रहे थे तो आप अच्छाई बता रहे थे लेकिन, अब वापस क्यों लिए। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। खाद की बोरी में से चोरी हो रही है। डीजल -पेट्रोल महंगा है। कमाई दुगनी नहीं आधी रह गई।

 

अलीगढ़ में लॉक रिसर्च सेंटर, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी व म्यूजियम बनाएंगे

सपा प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर अलीगढ़ में ताला-हार्डवेयर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए रिसर्च सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और महाकवि गोपालदास नीरज के नाम पर म्यूजियम बनाया जाएगा। शहीद किसानों के परिवारों को 25-25 लाख और समाजवादी पेंशन को 1500 रूपए प्रतिमाह किया जाएगा।

 

कोरोना काल में मजदूरों को मरते देखा
सपा प्रमुख ने कोरोना काल को लेकर प्रदेश सरकार घेरते हुए कहा कि कोरोना में सैकड़ों किलोमीटर मजदूरों को चलते देखा। दूसरे राज्यों से यहां के जीटी रोड से पैदल जा रहे थे। उस समय मजदूरों को अनाथ छोड़ दिया गया था। कोरोना के समय दवा नहीं थी, अस्पताल में बैड नहीं थे, आक्सीजन का अभाव था। तब भी अगर मजदूरों की मदद किसी ने की सपा ने की।

 

सीएम योगी पर तंज, बिजली कारखाने का नाम नहीं ले पाते
अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि बाबा मुख्यमंत्री बिजली कारखाने का नाम नहीं ले पाते हैं। हमारी सरकार में हरदुआगंज तापीय परियोजना में 600 मेगावाट की नई यूनिट की नींव रखी गई थी। बीते दिनों बाबा मुख्यमंत्री ने नई यूनिट का उद्घाटन किया पर बाबा इस बिजली कारखाने का पूरा नहीं ले पाते हैं अब जब वह यहां आएं तो पूछ लीजिएगा।

 

Related Articles

Back to top button