अखिलेश यादव ने आज कुछ इस तरह मनाया अपना 47वां जन्मदिन, पत्नी डिंपल ने दी बधाई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज 47 वां जन्मदिन है। इस मौके पर उनकी पत्नी और पूर्व सांसद डिंपल यादव ने उन्हें अपने खास अंदाज में बधाई और शुभकामनाएं दीं।
अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर साल कार्यक्रम आयोजित करते हैं। विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यालयों पर कार्यकर्ता जुटते और केक काटकर खुशी मनाते हैं।
ऐसे में अखिलेश यादव की पत्नी डिपंल यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए ट्वीट किया, ”सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके अनुरोध पर उनके चाहने वाले सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से ये आग्रह है कि वो इस संकटकाल में किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी ज़रूरतमंद की मदद करें।