मलाइका और अर्जुन के रिलेशनशिप से शादी तक का सफ़र हुआ लम्बा, सामने आया ये नया रोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप से हर कोई वाकिफ है। दोनों के अफेयर के बारे में अब हर कोई जानता है। मलाइका-अर्जुन की आशिकी पिछले काफी वक्त से चल रही है।

छुप-छुपकर मिलने वाले अर्जुन -मलाइका अब खुलेआम मिलते हैं, पार्टीज करते हैं, डिनर पर जाते हैं तो कभी वेकेशन साथ मनाते दिखते है। दोनों ने ही अपने रिश्ते को ऑफिशियली पब्लिक में एक्सेप्ट नहीं किया हो लेकिन ये किसी से छिपा नहीं है कि दोनों डेटिंग नहीं कर रहे हैं।

बीते दिनों से ही इनकी शादी को लेकर खबरें आ रही हैं। पहले कहा गया था कि अर्जुन-मलाइका 19 अप्रैल को शादी कर रहे हैं। हालांकि बाद में खबर आई कि दोनों की शादी 19 अप्रैल को नहीं हो रही है. आखिरकार ऐसा हो भी गया। दोनों ने 19 अप्रैल को कोई शादी नहीं की। अब एक बार फिर इनकी शादी से जुड़ा मामला सामने आया है। दरअसल खबर आई है कि आखिर क्यों इनकी शादी में देरी हो रही है। इसके पीछे की वजह का एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों की शादी की देरी के पीछे की वजह खुद अर्जुन कपूर हैं। बताया गया है कि, ये कपल शादी जरूर करेगा लेकिन फिलहाल इनकी शादी में वक्त है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पनीपत की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी बताया जा रहा है कि वो फिलहाल पहले अपने शेड्यूल को पूरा करेंगे। इसके बाद उनके पास एक औऱ फिल्म है।

दरअसल फिर वो अपनी अगली फिल्म इंडियाज़ मोस्ट वांटेड की रिलीज में लग जाएंगे जो कि 24 मई को रिलीज़ होने जा रही है। तब कहीं जाकर इन सबके बाद वो अपना पूरा ध्यान शादी पर लगाएंगे। कहा गया है कि दोनों गोवा में शादी करेंगे। हालांकि अभी कुछ कंफर्मेश नहीं आई है। अब जो भी हो देखना ये है कि आखिर दोनों कब शादी करते हैं।

Related Articles

Back to top button