3999 में Jio, Airtel या Vi; एक में मिल रहा Gemini Pro और Canva, तो दूसरे में Amazon Prime, जानें कौन है बेस्ट

Unlimited 5G Data Annual Plan: देश की तीनों दिग्गज टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो (Reliance Jio), भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vi) अपने यूजर्स के लिए पूरे 365 दिनों की वैलिडिटी वाले एनुअल प्लान्स की पेशकश कर रही हैं। इन तीनों ही कंपनियों के पोर्टफोलियो में ₹3999 का प्रीमियम एनुअल रिचार्ज पैक मौजूद है, जिसे लेने के बाद ग्राहकों को पूरे एक साल तक बार-बार रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं पड़ती। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से देखा जाए तो तीनों ही प्लान्स में रोजाना का खर्च करीब ₹10.95 बैठता है, जिसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। हालांकि, मिलने वाले डेटा, ओटीटी और एडिशनल बेनेफिट्स के मामले में तीनों टेलीकॉम ऑपरेटर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।
जानें 3999 रुपये के एनुअल प्लान में किसने मारी बाजी
भारती एयरटेल के ₹3999 वाले प्लान में यूजर्स को रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड 4G डेटा के साथ-साथ एकमुश्त 150GB एक्स्ट्रा डेटा का बूस्टर मिलता है। इसके अलावा जिन यूजर्स के इलाके में एयरटेल का 5G नेटवर्क लाइव है और उनके पास 5G हैंडसेट मौजूद है, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अनलिमिटेड 5G डेटा की सुविधा दी जाती है। तय 4G डेटा कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। अतिरिक्त फायदों की बात करें तो एयरटेल इस पैक के साथ फ्री हैलोट्यून्स और 12 महीने के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम (Adobe Express Premium) का सब्सक्रिप्शन दे रहा है।
रिलायंस जियो अपने ₹3999 वाले प्लान में रोजाना 2.5GB 4G डेटा और एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर कर रहा है। जियो का यह प्लान खासकर कंटेंट और प्रोडक्टिविटी लवर्स के लिए बेहद खास है क्योंकि इसमें एंटरटेनमेंट के साथ-साथ प्रीमियम टेक टूल्स का बंडल मिलता है। इस प्लान में JioHotstar (मोबाइल + हॉलीवुड), फैनकोड (FanCode), जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड का एक्सेस शामिल है। इसके साथ ही यूजर्स को 12 महीने के लिए Canva Pro Lite और 18 महीने के लिए Google Gemini Pro Plan जैसे एडवांस्ड एआई बेनिफिट्स भी मुफ्त दिए जा रहे हैं।
त्योहारों से पहले बड़ा झटका: TV, AC, फ्रिज और वॉशिंग मशीन के दाम 10% तक बढ़ेंगे, जानें वजह
तीसरे विकल्प के रूप में वोडाफोन आइडिया (Vi) का ₹3999 वाला पैक डेली 2GB डेटा के साथ लाइव 5G सर्कल्स में अनलिमिटेड 5G डेटा मुहैया कराता है। वीआई इस प्लान में ओटीटी और फ्लेक्सिबिलिटी के मोर्चे पर बढ़त बनाता दिखता है, जहां यूजर्स को 1 साल के लिए Amazon Prime Lite और 1 साल के लिए JioHotstar Mobile का डुअल सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, रात 12 बजे से दोपहर 12 बजे तक (हाफ-डे) अनलिमिटेड डेटा, वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। विदेश यात्रा करने वालों के लिए वीआई इसमें 5 दिनों का इंटरनेशनल रोमिंग पैक (1GB डेटा, 50 मिनट कॉलिंग और इनकमिंग एसएमएस) भी दे रहा है, जिसे Vi ऐप के जरिए एक्टिवेट किया जा सकता है।


