गाजियाबाद में नए सीजीएसटी भवन का उद्घाटन करेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

गाजियाबाद। शहर में कर प्रशासन को नई दिशा देने वाला एक ऐतिहासिक क्षण नया केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर सीजीएसटी भवन अब उद्घाटन के लिए तैयार है।
इस महत्वपूर्ण अवसर का शुभारंभ केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा किया गया ।
नव निर्मित भवन को आधुनिक सुविधाओं, ऊर्जा दक्ष डिजाइन और अत्याधुनिक तकनीकी ढांचे से सुसज्जित किया गया है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली और जनसंपर्क प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनेगी।
इस अवसर पर सीजीएसटी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। गाजियाबाद में यह भवन न केवल प्रशासनिक मजबूती का प्रतीक बनेगा बल्कि कर प्रणाली में दक्षता और पारदर्शिता की नई मिसाल भी कायम करेगा।



