पूनम यादव बेलहरी ने जिला अध्यक्ष सुरेश गौतम के मौजूदगी में थामा बसपा का दामन

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। जयसिंहपुर ब्लॉक बेलहरी फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी महेश यादव की पत्नी पूनम यादव बेलहरी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष सुरेश कुमार गौतम के उपस्थिति में बीएसपी में शामिल हुईं पूनम यादव बेलहरी के साथ सैकड़ो की संख्या में उपस्थित महिला, और पुरुष तथा नौजवानों ने बहन कुमारी मायावती के नेतृत्व को स्वीकारते हुए बीएसपी में अपनी आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की.

पूनम यादव बेलहरी ने कहा जिस प्रकार से बीजेपी कांग्रेस और सपा जनता के हित में कोई काम नहीं किया जब बहन जी की सरकार थी सभी को साथ लेकर चलती थी और किसान मजदूर नौजवान महिलाओं की हित की बात होती थी लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं है किसान खाद और बीज के लिए परेशान हो रहा है और नौजवान सड़कों पर टहल रहे हैं ना तो कोई नौकरी मिल रही है और ना ही कोई काम हम लोग आशा नहीं विश्वास करते हैं 2027 में बहन जी की सरकार बनेगी और सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगीं।

पूनम यादव ने कहा संविधान की प्रस्तावना के अनुरूप भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतांत्रिक लोगों को बनाना चाहिए पूनम यादव ने कहा हम लोगों को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को मानना चाहिए और काशी राम के सिध्दांतों पर चलना चाहिए।इस मौके पर किरण यादव, बिन्दु यादव, उषा यादव, सावित्री विश्वकर्मा, राजेश यादव, इन्द्र भान यादव, प्रमोद कुमार तिवारी, मस्तराम, अमीरचद्र, बाबुराम, राम दुलार, राम जनक, दयाराम पाल, धनीराम, रामलौट यादव, राम बहादुर यादव, जियालाल जोरिया, आदि सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थित रही.।

Related Articles

Back to top button