तीसरे दिन भी पीडीए पदयात्रा रही जारी पूर्व विधायक अनूप संडा का कई जगह हुआ स्वागत एवं पुष्प वर्षा
ग्राम सरैया के प्रधान राजेंद्र प्रसाद यादव ने अपनी ग्राम सभा में किया स्वागत

संवाददाता सुल्तानपुर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व विधायक अनूप संडा दूसरे दिन दर्जनों गांव में पहुंचकर पदयात्रा की और लोगों का मिलता रहा जन समर्थन अनूप संडा ने कहा जिस प्रकार से केंद्र और राज्य सरकार किसानों गरीबों और नौजवानों के साथ अन्याय कर रही है इसका जवाब आने वाली चुनाव में जनता देगी गांधीवादी तरीके से पीडीए सम्मान एवं जागरण पदयात्रा की शुरुआत कर दी।
उन्होंने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ तीसरे दिन कुर्मिन का पुरवा लौहर पश्चिम जोरंई का पूरवा, बाहार तारा, बाबा का पुरवा,सरैया,सगरा मोड़,तेरीताल, सोनबरसा बारा समाज, रसूलपुर मोड़ लौहर दक्षिण, रिजवान मेडिकल स्टोर,बारातलिया, दुबेपुर ब्लॉक डिहवा मोड़, हरिहरपुर मोड़, चंद्रिका सिंह का पुरवा, बहलोलपुर चौराहा, रामपुर,से पदयात्रा पहुंच कर रात्रि में विश्राम करेंगे उसके बाद सुबह लौहर पश्चिम मास्टर संजय यादव ने पद यात्रा को किया स्वागत।यात्रा में युवाओं और महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई। जगह-जगह लोगों ने पदयात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया,जिससे माहौल समाजवादी रंग में रंग गया।
राजनीतिक हलकों में अनूप संडा की यह पदयात्रा आगामी पंचायत चुनाव की दिशा में बड़ा राजनीतिक संकेत मानी जा रही है इस मौके पर ज्ञान प्रकाश यादव, त्रिजुगी नारायण यादव, कोलाई प्रधान, अंकित कुमार यादव प्रधान प्रतिनिधि, अर्जुन यादव ,विजय यादव उर्फ दादा जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 34 से राजेश यादव, संतोष यादव अजय यादव, डॉक्टर उदयनाथ यादव,सुनील अग्रहरि विकास चौरसिया,रामअचल यादव, सनी यादव, राजन यादव,वीरेंद्र यादव, खेदुराम, नन्हे लाल यादव, गोविंद प्रसाद यादव, जेपी यादव, रामकलाप यादव, विवेक यादव एवं आदि,लोग सैकड़ों की संख्या में रहे शामिल और पदयात्रा को बनाया सफल।



