रिटायर्ड शिक्षकों ने पत्रकारों को किया सम्मानित

प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की मासिक बैठक सम्पन्न

भरथना,इटावा। भरथना तहसील व विकास खण्ड के उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की मासिक बैठक कस्बा के मोहल्ला रामवती चिंताराम इंटर कॉलेज में अध्यक्ष श्रीराम राही की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक में कुछ सेवानिवृत्त शिक्षकों को नोशनल वेतन वृद्धि का अभी तक लाभ नहीं मिले पर चर्चा की गई,जिसके जवाब में अध्यक्ष शिर राही ने बताया कि वृद्ध 2013 और 14 -15 में रिटायर्ड कुछ शिक्षकों की फ़ायलें कानपुर मण्डल में रखीं हैं, उन्हें मंगवाने के लिए जिला के सम्बंधित आधिकारियों और जिलाध्यक्ष बृजेश यादव को अवगत कराया गया है जिसपर उक्त फाइलों को शीघ्र मंगवाने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने बताया कि कुछ शिक्षकों का एरियर भुगतान भी अगले माह तक हो जाएगा।

बैठक के दरम्यान संगठन को अपनी लेखनी के माध्यम से सहयोग करने वाले भरथना के कई वरिष्ठ पत्रकार बंधुओं को अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मानित किया।

बैठक में शिक्षक संघ बैठक में रिटायर्ड शिक्षक राधेश्वर दयाल प्रजापति,कोमल सिंह यादव,रामनाथ यादव, मानसिंह सविता,देवीला दोहरे,माखनलाल शर्मा,तेज सिंह यादव,बाबूशाह सैयद दुर्गा प्रसाद पाल,विद्याराम बाथम,राजकिशोर कश्यप, दर्शनलाल दोहरे,बालकृष्ण मिश्रा,रामौतार,अमोल सिंह यादव,दशरथ सिंह शिक्षकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। बैठक का सफल संचालन महामंत्री मोतीलाल शर्मा ने किया।

Related Articles

Back to top button