भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) ने हापुड़ के SP मधुबन सिंह का किया स्वागत- अभिनंदन

राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बाना के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने की मुलाकात, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं पर सहयोग की जताई अपेक्षा

हापुड़। भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह बाना के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक (SP) श्री मधुबन सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बाना, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश प्रधान, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी, हापुड़ जिला अध्यक्ष प्रशांत त्यागी तथा अंकुर चौधरी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) किसानों के हितों की रक्षा, जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक सरोकारों के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। संगठन प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाने और उनके समाधान के लिए सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि संगठन किसानों एवं आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाता रहेगा और जनहित के कार्यों में प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग करेगा।

Related Articles

Back to top button