उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई की बैठक प्रेस क्लब में संपन्न

प्रेस क्लब में आयोजित बैठक में संगठन की सक्रियता पर जोर

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की जिला इकाई की एक बैठक प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार जिलाध्यक्ष जीतेंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से स्थानीय जिला इकाई को कार्यकाल पूरा होने पर भंग कर दिया गया।

महामंत्री योगेश यादव ने बीते वर्ष की गतिविधियों एवं कार्य प्रणाली की चर्चा करते हुए संगठन की रिपोर्ट प्रस्तुत किया। बैठक में संगठन की सक्रियता पर सभी सदस्यों ने जोर देते हुए नए सदस्यों को भी जोड़ने की सहमति जताई। जिसमें तय हुआ कि, संगठन में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए पुराने दो सदस्यों की संस्तुति अनिवार्य होगी। महामंत्री योगेश यादव ने बताया कि, संगठन की आगामी बैठक पच्चीस जनवरी को होगी, उसी दिन नई कार्यकारिणी का भी गठन किया जाएगा।

इस दौरान संगठन के बैनर तले आगामी वर्ष की कार्य योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया। बैठक में सतीश तिवारी, दर्शन साहू, रमाकांत बरनवाल, एसपी श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, राजेंद्र यादव, आशुतोष मिश्रा, संतोष यादव, अनिरुद्ध चौरसिया, मो. कलीम खान, अनिल कुमार गुप्ता, वीरेंद्र खरे आदि सदस्यों की उपस्थिति रही।


संवाददाता सुल्तानपुर

मकर संक्रांति के पर्व पर राहगीरों को खिचड़ी प्रसाद का किया गया वितरण

मकर संक्रांति

सुल्तानपुर।क्षेत्र के महेशरगंज स्थिति हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर परिसर में वृहस्पतिवार को मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में पूजन अर्चन किया गया। उसके बाद राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।इस अवसर पर मंदिर के पुजारी कृष्ण कुमार शुक्ल, राजेन्द्र तिवारी, पंकज सिंह, जयशंकर दूबे एडवोकेट,ओम प्रकाश सिंह, अशोक सिंह, रवीन्द्र विश्वकर्मा, दूबेपुर प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश प्रताप सिंह,प्रधान प्रतिनिधि भारत भूषण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम जतन यादव, महामंत्री राम प्रकाश वर्मा, मनीष प्रताप सिंह, प्रधान राम अचल यादव, वरिष्ठ पत्रकार राजीव शुक्ला,अखण्ड प्रताप सिंह,लाल दूबे, बृजेश यादव,बादल सिंह, राजेश शर्मा आदि क्षेत्रिये भगतगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button