समाजसेवी तारिक अंसारी की पहल से लगा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। ग्राम सभा दुल्लापुर, रूपापुर के न्याय पंचायत भवन में आज तेज़ तर्रार, निर्भीक एवं युवा प्रधान पद प्रत्याशी तारिक अंसारी के नेतृत्व में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर में ख्वाजा हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम ने क्षेत्र के असहाय, निर्बल एवं सम्मानित ग्रामीणों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया।कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
तारिक अंसारी की इस जनहितकारी और अनूठी पहल की हर वर्ग में सराहना हुई। ग्रामीणों का कहना था कि वर्तमान समय में ग्राम सभा की बागडोर ऐसे ही युवा, कर्मठ और समाजसेवी नौजवान के हाथों में होनी चाहिए।इस अवसर पर विजय राज कनौजिया, अर्जुन इंसान, राजन कुमार, साजिमा बानो, सफीक, महनाज, राना, अब्दुल मबूद, ससीसागर गुप्ता, अजय यादव, बिजेंद्र यादव, राजवंत मौर्य सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



