महर्षि विद्या मंदिर में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया

संवाददाता सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर योगी वीर अहिमाने के प्रांगण में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा ज्ञान ,समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और पृथ्वी पर स्वर्ग की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से विधि विधान से किया गया। विद्यालय की छात्राओं के द्वारा सरस्वती वंदना की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्यान एवं सिद्धि प्रशासक शैलेंद्र पाण्डेय व ध्यान शिक्षिका सुमित्रा यादव के नेतृत्व में प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने परंपरागत गुरु पूजा के साथ की। इसके पश्चात सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं अभिभावकों शिक्षक शिक्षिकाओं व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से भावातीत ध्यान व सिद्धि का अभ्यास किया।तत्पश्चात बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा के लिए उपस्थित वैदिक विद्वान पंडित राममूर्ति चतुर्वेदी के द्वारा पूजा की शुरुआत पूजन के साथ हुई। पूजन के समय उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया। हवन व आरती के साथ पूजा संपन्न हुई।

प्रधानाचार्य जे एन उपाध्याय ने सभी को बसंत पंचमी की बधाई दी। तत्पश्चात सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया तत्पश्चात प्रधानाचार्य ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में सभी छात्र-छात्राए, अभिभावकों तथा शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


श्रद्धालुओं को गंगा स्नान हेतु भेजी निशुल्क बस

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

सुल्तानपुर. जनपद के अखंड नगर स्थित उत्कर्ष मेमोरियल धनपत्ती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले बसंत पंचमी के अवसर पर क्षेत्र के 40 श्रद्धालुओं को निशुल्क ट्रस्ट द्वारा संचालित विद्यालय उत्कर्ष मेमोरियल धनपत्ती देवी पब्लिक स्कूल के वाहन से रवाना किया गया।

श्रद्धालुओं के वाहन को प्रबंधक इंद्रमणि द्विवेदी ने ट्रस्ट व विद्यालय के सदस्यों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बसंत पंचमी के दिन गंगा स्नान के महत्व को बताते हुए प्रबंधक इंद्रमणि द्विवेदी ने बताया कि यह दिन बसंत ऋतु के आगमन ज्ञान और नवीन शुरुआत का प्रतीक है। इस दिन पवित्र नदियों के संगम में स्नान अत्यंत पुण्यदाई और शुभ माना जाता है। संगम में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं एवं आध्यात्मिक शुद्धि होती है। इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्षा रेखा द्विवेदी ने बताया कि इसी प्रकार हर वर्ष वसंत पंचमी के दिन श्रद्धालुओं को गंगा स्नान के लिए भेजा जाएगा।


एनसीसी कैडेट्स ने आपदा से बचाव का अभ्यास किया

सुलतानपुर। राणा प्रताप पी जी कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने पुलिस लाइन में सिविल पुलिस यातायात पुलिस एवं आपदा प्रबंधन के साथ संयुक्त अभ्यास मॉक ड्रिल की इस मौके पर जिले के जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर,पुलिस अधीक्षक, डीआईओएस, सुल्तानपुर एनसीसी प्रशिक्षक सत्येन्द्र सिंह भदौरिया
राणा प्रताप पी जी कालेज से सत्येन्द्र कुमार लगभग 70 एनसीसी कैडेट्स ने इस अभियान में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button