किसान से लेखपाल ने मांगी 20 हजार की रिश्वत
भूमि पैमाइश के लिए 5 हजार नगद 10 हजार ऑनलाइन:काम शून्य

भरथना,इटावा। भरथना तहसील कस्बा भरथना के एक किसान ने क्षेत्र के एक लेखपाल पर 20 हजार रूपए मांगने का गम्भीर आरोप लगाया है,जिसके सम्बन्ध में किसान से 15 हजार का सम्मान लेने के बाद भी पैमाइश नहीं होने से नाराज होकर किसान ने ऑनलाइन मुख्यमंत्री पोटल और आलाधिकारियों समेत तहसील कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
तहसील भरथना के कस्बा अन्तर्गत मोहल्ला विशंभर कालोनी निवासी बृजेश तिवारी पुत्र रामशंकर तिवारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को ऑनलाइन भेजे शिकायती प्रार्थना पत्र में बताया कि तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत विरारी अंतर्गत उसकी गाटा संख्या 1517 रकवा 6 बीघा कृषि भूमि कब्जा दाखिल मौजूद है।
जिसके पड़ोसी उसकी कृषि भूमि पर अनधिकृत तरीके से अवैध कब्जा किए जा रहे हैं,जिसको लेकर उसने कई बार तहसील समेत थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगा चुका है,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर जब उसने विगत दिवस भरथना तहसीलदार और लेखपाल पुलिस की मौजूदगी में आयोजित इकदिल थाना समाधान दिवस में लिखित शिकायत की तब तहसीलदार ने संबंधित लेखपाल को पैमाइश कराने के निर्देश दिए जिसपर लेखपाल ने एक दिन छोड़ कर सोमवार को किसान को कृषि भूमि की पैमाइश के लिए बुला लिया और पैमाइश के नाम पर बतौर सम्मान (रिश्वत) के 20 हजार रूपए की मांग रख दी।
पीड़ित किसान के अनुसार उसने मजबूर होकर सम्मान (रिश्वत) की मांग को स्वीकार कर लिया,और किसान ने तत्काल लेखपाल को नगद 5 हजार रूपए थमा भी दिए,जिसके बाद लेखपाल की मांग के मुताबिक किसान ने अगले दिन 10 हजार रूपए भी लेखपाल के एकाउंट में ऑनलाइन कर दिए,बाबजूद लेखपाल ने किसान की भूमि की पैमाइश शुरू नहीं की,जिसको लेकर किसान लेखपाल और तहसील कार्यालय के चक्कर पर चक्कर लगा लगाकर थक गया।



