पालिका ने नहीं बनाई टूटी पुलिया: बाशिंदों ने खुद बनाई

राहगीरो को आने-जाने में हो रही थी परेशानी, सीमेंट

जसवंतनगर,इटावा। नगर के नदी पुल से आगे आदर्श मार्केट में जाने वाली गली की पुलिया करीब एक माह से टूटी पड़ी थी। बारिश के दौरान दुकानों में पानी भरने के बाद कचरा फंसने से पुलिया की जल निकासी रुक गई थी। पानी निकासी के लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने पुलिया को तोड़कर रास्ता तो खोल दिया,लेकिन इसके बाद दोबारा निर्माण नहीं कराया गया। इससे दुकानदारों और मोहल्ले के लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

करीब एक माह तक इंतजार करने के बाद सोमवार शाम मोहल्लेवासियों ने खुद पुलिया बनाने का निर्णय लिया। सचिन,भोला, प्रमोद,सूरज,अनिल, महानंद,बबलू,बंटी,लक्ष्मी नारायण,सुमित,नितिन और अभय समेत अन्य लोगों ने मोहरम-सीमेंट, गिट्टी और सरिया जुटाया और रातोंरात पुलिया का निर्माण कर दिया।

मोहल्ले वासियों की इस पहल की मंगलवार को नगर में खूब चर्चा रही। लोगों ने कहा कि जिस काम के लिए वे करीब एक माह से नगर पालिका की ओर देख रहे थे,उसे आखिरकार खुद ही पूरा करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button