पीडीए जनपंचायत में शामिल होने पहुंचे पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष: डाॅ. राजपाल कश्यप

सुल्तानपुर। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप सुल्तानपुर पहुंचे। वे सुपर मार्केट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में आयोजित पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव के नेतृत्व में डाक्टर कश्यप का पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने मिलकर जोरदार स्वागत किया। जनपंचायत के दौरान पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा तथा संगठन को मजबूत करने पर जोर दिए जाने की बात सामने आई।
राजपाल कश्यप हाल के दिनों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में पीडीए जनपंचायत और जनसंवाद कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

फतेहपुर में भी उन्होंने पीडीए के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर लाने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की बात कही थी।इसी के साथ में महासचिव सलाउद्दीन, इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खाॅं, राजू चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल यादव,शकील अहमद,विनोद जायसवाल, शिवेंद्र वर्मा ( संजय), इंजीनियर राममूर्ति चौरसिया, मोहम्मद शहजाद,देवतादीन निषाद,शनी यादव, प्रधान राज नारायण यादव एवं आदि पार्टी के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button