सदैव देश के लिए समर्पित रहने वाले व्यक्ति थे डॉ एपीजे अब्दुल कलाम: गोविंद सिंह एडवोकेट

रायबरेली। 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु में जन्मे भारत के मिसाइल मैन कहे जाने वाले अब्दुल कलाम जी की जयंती के अवसर पर आजाद शक्ति सेवा संगठन के द्वारा आम जनमानस से डॉक्टर अब्दुल कलाम के सिद्धांतों को अपने जीवन में उतार कर उस पर अमल करने की अपील की गई।

आजाद शक्ति सेवा संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद चौहान ने कहा कि डॉक्टर अब्दुल कलाम साहब के जीवन से उनके जीवन जीने के सिद्धांतों का अनुकरण कर अपने जीवन शैली में लाते हुए यदि हम सब उन सिद्धांतों पर अमल करते हुए चलने का प्रयास करें वही डॉक्टर अब्दुल कलाम जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कलाम साहब ने कहा था कि सपने में जो नींद में नहीं देखे जाते सपने में हैं जिनका पूरा करने में नींद नहीं आती है।

संगठन के महासचिव रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ कलाम भारत देश की धरोहर के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे उनका व्यक्तित्व और कृतित्व इतना उच्चतम दर्जे का है कि उस मुकाम तक किसी भी आम आदमी का पहुंच पाना संभव नहीं होगा. संगठन के उपाध्यक्ष संतोष सोनकर जी ने कहा कि डॉक्टर कलाम जी के द्वारा जिस प्रकार वैज्ञानिक शोध करके कई सारी उपलब्धियां भारत देश में हासिल की वह देश के लिए गौरव का विषय है.

संगठन के उपाध्यक्ष व लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष फहीम अहमद सिद्धकी ने कहा कि डॉ कलाम से सभी को सीखना चाहिए डॉ कलाम ने अपना जीवन देश के लिए कर दिया। संगठन के मोहम्मद कैफ ने कहा कि डॉक्टर अब्दुल कलाम का जीवन पूरी तरह से देश पर समर्पित रहा इस तरह का देशभक्ति मिल पाना भविष्य में असंभव सा दिखता है.

संगठन के सोशल मीडिया प्रभारी मोहित यादव ने कहा कि डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम साहब के जीवन और उनके कृतित्व देश के लिए धरोहर है उनको सहेजा जाना आवश्यक है.

Related Articles

Back to top button