दैनिक स्टार एक्सप्रेस परिवार ने दिवंगत फोटो जर्नलिस्ट उस्मान सैफी के परिजनों को ₹1.11 लाख की आर्थिक सहायता सौंपी
प्रधान संपादक ठाकुर अजय चौहान, संपादक नरेन्द्र यादव और जावेद खान ने घर पहुंचकर परिवार का बढ़ाया हौसला

गाज़ियाबाद। पत्रकारिता जगत में मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए दैनिक स्टार एक्सप्रेस न्यूज़ परिवार ने दिवंगत फोटो जर्नलिस्ट उस्मान सैफी के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। हिण्डन विहार स्थित उनके आवास पर पहुंचकर दैनिक स्टार एक्सप्रेस न्यूज़ के प्रधान संपादक ठाकुर अजय चौहान, लखनऊ से संपादक नरेन्द्र यादव एवं जावेद खान ने स्वर्गीय उस्मान सैफी के परिजनों को ₹1,11,000 (एक लाख ग्यारह हजार रुपये) की सहायता राशि भेंट की।
इस दौरान सभी ने दिवंगत उस्मान सैफी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार समाज एक परिवार की तरह है और संकट की घड़ी में साथ खड़ा रहना सभी का नैतिक दायित्व है।
इस अवसर पर फोटो जर्नलिस्ट उमेश कुमार, नरेश बबली, सावज खान सहित अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय उस्मान सैफी के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।



