पालिका शुल्क के नाम अवैध बसूली के ठेकेदार पर लगे आरोप
ऑटो चालक-वाहन स्वामियों ने कोतवाली में न्याय की लगाई गुहार

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत भरथना-ऊसराहार,भरथना-बकेवर,भरथना-कुदरकोट और भरथना-इटावा मार्ग पर प्रतिदिन यात्रियों को निर्धारित समय पर यात्रा सुलभ कराने वाले क्षेत्र के करीब आधा सैकड़ा ऑटो चालक और वाहन स्वामियों ने गुरुवार को मुख्यालय पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के बाद भरथना कोतवाली पहुंच कर लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।
ऑटो चालकों ने कोतवाल विक्रम सिंह को पीड़ा बताते हुए कहा कि भरथना पालिका परिषद द्वारा टेंडर युक्त संचालित ऑटो-वाहन शुल्क जमा के तहत अधिकृत ठेकेदार को निर्धारित 11 रूपये शुल्क जमा कराने के नाम पर 20 रूपए की अवैध बसूली की जा रही है।
इसके अलावा ठेकेदार समेत उनके जगह-जगह खड़े कर्मचारियों द्वारा गाली गलौज मारपीट अभद्रता नियमित की जा रही है। जिसके कारण क्षेत्र के ढाई सैकड़ा से अधिक ऑटो चालक,लोडर और पिकप के अलावा ट्रक-डंपर,ट्रैक्टर आदि वाहन स्वामियों से अनधिकृत तरीके से अवैध बसूली की जा रही है।
ऑटो चालकों का आरोप है कि शुल्क वसूली के एवज में ठेकेदार और पालिका प्रशासन द्वारा उन्हें आज तक ऑटो खड़े करने का सुरक्षित स्थान सुविधा युक्त स्टैंड उपलब्ध नहीं कराया जा रहा।
जबकि इटावा,बकेवर आदि कस्बा शहरों में पालिका टाउन एरिया शुल्क जमा सुविधा भरथना छोड़कर पूरी तरह बन्द करा दी गई है।
ऑटो चालकों ने कोतवाल विक्रम सिंह से न्याय दिलाने के साथ ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जिसपर कोतवाल विक्रम सिंह ने संबंधित ठेकेदार को सभी अभिलेखों के साथ बुलाकर जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।



