प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेता राम चन्द्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ की पूजा-अर्चना

सुल्तानपुर। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए देश सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद सहित देशभर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया।

कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्र के निरंतर विकास और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हुए भाजपा नेता राम चन्द्र मिश्रा न कहा कि 4,399 दिन विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के सर्वाधिक दिनों तक प्रधानमंत्री के पद पर रहते हुए सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को चरितार्थ करते हुए सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के सफलतम 12 वर्ष पूर्ण होने पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4,399 दिनों तक देशवासियों की अनवरत सेवा लोकतंत्र की उस शक्ति का प्रमाण है जिसमें साधारण एवं गरीब परिवार से निकलकर आया एक व्यक्ति अपने अथक परिश्रम, मजबूत संकल्प और जनसेवा के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को चरितार्थ करते हैं।

प्रभु से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हो। आपके कुशल नेतृत्व में देश विकसित भारत ओर बढ़ते हुए हुए आत्मनिर्भर, समृद्ध और चतुर्दिक विकास के नित नए आयाम स्थापित करता रहे। आपका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन हम सभी को सदैव प्राप्त होता रहे।

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक राम चंद्र मिश्रा ने इसौली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित शिव जी के मंदिर पर धम्मौर स्थित बाबा महेशनाथ धाम प्राचीन शिव मंदिर में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ की। उन्होंने मंदिर में विशेष आरती कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों का स्मरण किया।

रामचंद्र मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, वैश्विक प्रतिष्ठा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में देश ने विश्व पटल पर अपनी एक नई पहचान स्थापित की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों और जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है।

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा आरती कर प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यकर्ताओं ने देश की उन्नति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र की निरंतर प्रगति के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

पूरे जनपद में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और विकास के प्रति अपना विश्वास व्यक्त किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

Related Articles

Back to top button