महापौर सुनीता दयाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
महापौर सुनीता दयाल को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

गाजियाबाद। शहर की प्रथम नागरिक एवं महापौर सुनीता दयाल के जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की कमेटी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने महापौर के आवास पर पहुंचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और जन्मदिन की बधाई दी।
प्रतिनिधिमंडल ने महापौर सुनीता दयाल की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए परमात्मा से अरदास की। इस अवसर पर कहा गया कि महापौर इसी प्रकार समाज और शहर की सेवा करती रहें।
प्रतिनिधिमंडल ने अपनी ओर से, राष्ट्रीय लोकदल तथा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की पूरी कमेटी की ओर से महापौर को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



