वित्तीय सहायता केंद्र द्वारा किया गया बैंकिंग जागरूकता शिविर का आयोजन

महराजगंज, रायबरेली। क्षेत्र के पखनपुर गांव में वित्तीय सहायता केंद्र द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया। आयोजन में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की जीएम नम्रता एवं स्टेट की टीम ने उपस्थित लोगों को बैंकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।
इस दौरान जीएम नम्रता ने डिजिटल कार्ड, एफडी, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा के बारे में जानकारी साझा की। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को अपनी आमदनी से नियमित रूप से बचत करनी चाहिए।
बैंकिंग नियमों के प्रति जागरूक करते हुए अनोखे धोखाधड़ी के मामलों पर यूपीआई नंबर, एटीएम कार्ड, ओटीपी आदि साझा न करने की सलाह दी। दुर्घटना बीमा , फसल बीमा , जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा से जुड़कर परिवार की आर्थिक सुरक्षा से भी जुड़ने की सलाह दी। इस मौके पर रिजनल मैनेजर विनय, नीरज सचान, अमित एरिया मैनेजर वीरभान, सेंटर मैनेजर महेंद्र कुमार, फील्ड क्वाडिनेटर शिव कुमार, कम्प्यूटर ऑपरेटर ज्योति कुमार आदि उपस्थित रहे।



