मोरटा में रालोद की बैठक में अंकुर त्यागी बने सहकारिता प्रकोष्ठ गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष

गाजियाबाद,मोरटा गांव स्थित एम.आर. भवन में राष्ट्रीय लोकदल सहकारिता प्रकोष्ठ की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी एवं रामकुमार चेयरमैन ने संयुक्त रूप से की। इस अवसर पर अंकुर त्यागी मोरटा को रालोद सहकारिता प्रकोष्ठ गाजियाबाद का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ ही संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया तथा नवमनोनीत जिला अध्यक्ष अंकुर त्यागी को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button