हाई वोल्टेज से घर में लगी आग: गृहस्थी जलकर राख

ट्रांसफार्मर से अधिक वोल्टेज आने से कई घरों के बिजली उपकरण फुंके, ग्रामीणों ने की ट्रांसफार्मर बदलने की मांग

जसवंतनगर,इटावा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत जसोहन के मजरा रामताल में बिजली ट्रांसफार्मर से अधिक वोल्टेज आने के कारण कई घरों में बिजली उपकरण जल गए। वहीं हाई वोल्टेज से एक घर में शॉर्ट सर्किट होने पर आग लग गई। इससे घर में रखा फ्रिज, चारपाई, बेड, बक्सा, कूलर, टीवी, रजाई, गद्दे समेत गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार को करीब एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार महादेवी जाटव के पुत्र चरन सिंह जाटव के घर में हाई वोल्टेज के चलते शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर का अधिकांश सामान जल गया। वहीं विनोद कुमार कठेरिया के घर में कूलर और पंखा खराब हो गए। इसके अलावा गांव के कई अन्य घरों में भी बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचा है।

गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि नृपेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर से लगातार अधिक वोल्टेज आने की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के कर्मचारियों से शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफार्मर बदलवाने और पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button