टीबी मुक्त भारत: युवाओं ने घर-घर किया जागरूक
डोर-टू-डोर अभियान चलाकर ग्रामीणों को बताए क्षय रोग के लक्षण

जसवंतनगर,इटावा। टीबी मुक्त अभियान के तहत माय भारत इटावा की ओर से तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत धरबार सहित अन्य गांवों में डोर-टू-डोर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। माय भारत इटावा की उपनिदेशक सोनिका चंद्रा के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान युवाओं ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, बचाव,समय पर जांच और उपचार की जानकारी दी।
युवाओं ने ग्रामीणों को बताया कि टीबी का समय पर पता चलने और नियमित उपचार से इस बीमारी को हराया जा सकता है। उन्होंने लोगों से बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने तथा उपचार बीच में न छोड़ने की अपील की। साथ ही टीबी मुक्त समाज के निर्माण में जनसहभागिता का आह्वान किया।
अभियान में युवा मंडल अध्यक्ष ऋषभ पाठक, नीरज, शिवेक कुमार, पीयूष,विनायक,आयुष, अभिषेक सहित यूथ क्लब नगला तौर के अन्य सदस्य शामिल रहे। ग्रामीणों ने माय भारत और यूथ क्लब के इस प्रयास की सराहना की।
टीबी को हराना है, देश को स्वस्थ बनाना है। खांसी को नजरअंदाज न करें, समय पर जांच जरूर करें।



