संजय नगर में श्री बालाजी शूज के नए प्रतिष्ठान का हुआ शुभारंभ

गाजियाबाद। संजय नगर सेक्टर-23 स्थित सब्जी मंडी में श्री बालाजी शूज, जेएसएस-21 के नए प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य व्यापारियों ने पहुंचकर प्रतिष्ठान के संचालक को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के चेयरमैन प्रदीप गर्ग, अध्यक्ष विपिन गोयल, महामंत्री हरीश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा त्यागी और उपाध्यक्ष सतपाल सिंह सिसोदिया मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों की शुरुआत से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलता है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं।
कार्यक्रम में प्रवीण कुमार गर्ग, हर्ष गर्ग, विनोद गोयल, कृष्ण गुप्ता, प्रिंस कौशिक, योगेश कुमार गोयल, नवीन कुमार गोयल, लक्ष्मण दास गोयल और मनोज अरोड़ा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने श्री बालाजी शूज के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए संचालक को बधाई दी।



