गणेश शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक
अक्टूबर 8 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

जसवंतनगर,इटावा। गणेश शोभायात्रा को लेकर शोभायात्रा समिति के पदाधिकारियों की तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में शोभायात्रा को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश शोभायात्रा 8 अक्टूबर को शाम 6 बजे से निकाली जाएगी।
शोभायात्रा का शुभारंभ समिति के अध्यक्ष डॉ.पुष्पेंद्र पुरवार द्वारा किया जाएगा। शोभायात्रा रेलमंडी से प्रारंभ होकर लुधपुरा तिराहा,नदी का पुल, छोटा चौराहा,बड़ा चौराहा,हाईवे चौराहा, जीजीआईसी,रामलीला तिराहा,रामलीला रोड, नगर पालिका,बड़ा चौराहा,कटरा बुलाकी दास,कटरा पुख्ता और फक्कड़पुरा होते हुए बिलैया मठ पहुंचकर संपन्न होगी। समिति की ओर से शोभायात्रा में विशेष झांकियों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही शोभायात्रा को आकर्षक बनाने के लिए अन्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी शामिल किए जाने की तैयारी है।
तैयारी बैठक में संजय गुप्ता,जितेंद्र वर्मा, जीतू बल्लू पोरवाल, अनूप दुबे,सोमेश गुप्ता, कौशल यादव,आशु चौरसिया,सोनू हार्डवेयर, गोविंद गुप्ता,विनय गुप्ता सहित शोभायात्रा समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर गणेश शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की।



