अमेरिकन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र एवं राजकुमार मिश्र के सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों को सराहा

सुल्तानपुर। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के गाना मिश्र के पुरवा निवासी समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र तथा राजकुमार मिश्र को उनके सामाजिक सेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। दोनों के कार्यों की सराहना करते हुए। उन्हें सम्मानित किया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे जनपद के लिए गौरव का विषय बताया है।

डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष हैं, जबकि राजकुमार मिश्र संस्था के संरक्षक के रूप में लंबे समय से समाजहित में कार्य कर रहे हैं। दोनों ने पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और जनकल्याण से जुड़े अनेक कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक संचालन किया है। उनके प्रयासों से हजारों लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिली है। गौरतलब है कि डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र और राजकुमार मिश्र का नाम इससे पहले भी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए विशिष्ट योगदान के लिए एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। यह उपलब्धि उनके लगातार किए जा रहे सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता का प्रमाण है।

हाल ही में दोनों ने अपने सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों का विस्तृत विवरण और उपलब्धियों से संबंधित दस्तावेज अमेरिकन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की आधिकारिक प्रक्रिया के तहत प्रस्तुत किए। संस्था द्वारा उनके कार्यों का मूल्यांकन करने के बाद इंटरनेशनल सेक्रेटरी तथा इंटरनेशनल चेयरमैन ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए सम्मान पत्र प्रदान किया और भविष्य में भी समाज एवं पर्यावरण के क्षेत्र में इसी प्रकार कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र और राजकुमार मिश्र को इससे पूर्व भी विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें विद्या वाचस्पति उपाधि सहित सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के कार्यों के लिए सैकड़ों सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र प्राप्त हो चुके हैं।

दोनों समाजसेवियों का कहना है कि सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका उद्देश्य केवल पुरस्कार प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण तैयार करना है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है।

उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के शिक्षक साहित्यकार सर्वेश कांत वर्मा, डॉ ऋषभदेव शुक्ला, प्रधानाध्यापिका कांति सिंह, पूर्व सेना अधिकारी शिव कुमार तिवारी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिनेत्र पांडेय, शिक्षक लाल मणि दुबे, शीतला प्रसाद पांडेय, सुनीता श्रीवास्तव प्रधानाध्यापिका सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, युवाओं एवं ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र और राजकुमार मिश्र ने अपने समर्पण, सेवा भावना और निरंतर प्रयासों से न केवल जनपद सुल्तानपुर, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

Related Articles

Back to top button