कांवड़ यात्रा से पहले अधूरी सड़क बनवाए जाने की मांग
हर वर्ष निकलती है शिव धाम टिकरिया से सीताकुंड घाट तक भव्य कावड़ यात्रा

सुल्तानपुर। अमहट से भाईं होते हुए टिकरिया तक सड़क व नाली निर्माण कार्य कई महीनों से निर्माणाधीन है अधूरी पडी सड़क व नाली निर्माण दुर्घटनाओ को दावत दे रही है अब तक दर्जनों लोग गिर कर चुटहिल हो चुके हैं मार्ग पर पत्थर तो डाल दिया गया है, लेकिन उस पर डस्ट और तारकोल अभी तक नही डाली जा सकी है।
कानूपुर ग्रामसभा प्रशासक लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सड़क व नाली दुरुस्त कराने की मांग की और बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 23 अगस्त को टिकरिया शिव धाम से सीताकुंड घाट तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जानी है जिसमे हजारों की संख्या मे कांवड़ यात्री व भक्तगण भाग लेते है अमहट से भाईं होते हुए टिकरिया तक सड़क निर्माण कार्य आरसीसी और डामर सड़क के जोड़ पर डामरीकरण के बजाय केवल गिट्टियां डालकर छोड़ दिया गया है जिसके कारण राहगीरों और भक्तों के चोटिल होने की आशंका बनी हुई है।
दुबेपुर ब्लाक चौराहा और लौहर दक्षिण के साथ भाई बाजार, कानूपुर मे निर्माण अधूरा होने के कारण दुर्घटना को दावत दे रहा है, प्रशासक लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र देकर 23 अगस्त कांवड़ यात्रा निकलने से पहले सड़क को दुरुस्त कराने मांग की है।



