मारपीट-फायरिंग से पुलिस में हड़कंप: एक घायल
नव सृजित दो गैंगों में बर्चस्व को लेकर शुरू हुआ खूनी संघर्ष

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली पुलिस महकमे में गुरुवार की रात्रि साढ़े 8 बजे उस हड़कम्प मच गया जब नव सृजित दो गैंग नेवला और कोबरा गैंगों के बीच बर्चस्व को लेकर कस्बा के मोहल्ला बालूगंज भीड़भाड़ वाले चौराहा जाहरवीर मन्दिर के पास खूनी मारपीट हो गई, जिसमें एक युवक घायल हो गया। जबकि दोनों गैंग नेवला और कोबरा गैंगों के सभी सदस्य पुलिस के पहुंचने से पहले घटना स्थल से भाग निकले, हालांकि मौजूद लोगों के सहयोग से पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायल युवक दीपक दोहरे 26 बर्ष पुत्र सुरेश चंद निवासी रानी नगर भरथना को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया,और पुलिस ने घटना की जांच के साथ दोनों ही गैंगों के सदस्यों की धर पकड़ शुरू कर दी है।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार गुरुवार की रात्रि करीब साढ़े 8 बजे नव सृजित दो गैंग नेवला और कोबरा के केई सदस्य झुंड के रूप में उक्त चौराहे पर पहुंचे और आपस में कहासुनी के बाद भीड़ गए,मारपीट में मौजूद दीपक दोहरे घायल हो गया।
बताया जा रहा है नगर क्षेत्र में अभी हाल ही में दो गैंग नव सृजित हुए हैं जिनमें एक गैंग का नाम नेवला और दूसरे गैंग का नाम कोबरा गैंग चर्चा में है। जिनमें आपसी वर्चस्व को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था जिसको लेकर बीती रात्रि गैंगवार हो गई।
दवी जीवन मौजूद लोगो की माने तो एक एक राउंड दोनों गैंगों की तरफ से जवाबी फायरिंग होने से चौराहे पर हडकम्प के साथ भगदड़ मच गई, और पुलिस के आने से पहले दोनों गैंग मौके से भाग निकले।
प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने मारपीट की घटना को स्वीकारते हुए फायरिंग जैसी घटना से साफ इंकार किया है,फिलहाल घटना के सम्बन्ध में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है,प्रार्थना पत्र मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।



