श्रीजी का पंचामृत अभिषेक-वार्षिक महोत्सव

27 सितम्बर को निकलेगी भव्य पालकी यात्रा

भरथना,इटावा। श्री दिगम्बर जैन मंदिर भरथना में श्रीजी का पंचामृत अभिषेक एवं वार्षिक महोत्सव आगामी 27 सितम्बर 2026 दिन रविवार को धार्मिक उत्साह एवं श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा।

उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम के विशेष सहयोगी रिंकू जैन ने देते हुए बताया कि श्री दिगम्बर जैन कमेटी भरथना के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल श्रीजी का पंचामृत अभिषेक तथा दोपहर 12 बजे श्रीजी की पालकी यात्रा गाजे-बाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण उपरान्त पुनः मन्दिर परिसर पर पहुँचेगी। शिरोमणि आचार्य भगवन 108 विशुद्ध सागर जी महामुनि राज के द्वारा भेजे गये प्रयांशु जैन बडौद के सानिध्य में आयोजित पंचामृत अभिषेक 108 कलशों के माध्यम से किया जाएगा। सायंकाल आरती के उपरांत भजन संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से उक्त धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button