पत्रकार परिवार को पूर्व विधायक ने बंधाया ढांढस

भाजपा नेता डा.सिद्धार्थ शंकर ने शोकाकुल पत्रकार को सांत्वना दी है

भरथना,इटावा। भाजपा नेता पूर्व विधायक डा. सिद्धार्थ शंकर ने भरथना के मोहल्ला गांधी नगर पहुंचकर शोकाकुल पत्रकार बृजेश पोरवाल परिवार को सांत्वना दी है।उन्होंने भरथना जनरल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहे स्व.आशाराम पोरवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों से मुलाकात की।

डॉ.सिद्धार्थ शंकर ने स्व.आशाराम पोरवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके पत्रकार ब्रजेश पोरवाल व अन्य परिजनों को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं साहस बनाए रखने की कामना की। इस दौरान नगर क्षेत्र के कई भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button