गारमेंट्स हब पर ग्राहकों को मिले आकर्षण उपहार
नाइस शॉट सोना गारमेंट्स के उद्घाटन पर उमड़ा ग्राहकों का सैलाब

भरथना इटावा। भरथना शहर के आजाद रोड स्थित शारदा ट्रांसपोर्ट पर शुक्रवार को नाइस शॉट और सोना गारमेंट्स का भव्यता पूर्वक गारमेंट्स कम्पनी के मालिक सोना मिश्रा ने संस्था के संचालक की बेटी तनिष्का गुप्ता के साथ विधिविधान से फीता काटकर शुभारंभ किया गया।
नाइस शॉट और सोना गारमेंट्स के शुभारंभ अवसर की सूचना मिलते ही शहर के ग्राहकों में खुशी की लहर दौड़ गई,और उच्च कम्पनी के रेडीमेड कपड़े खरीदने के लिए ग्राहकों भीड़ उमड़ पड़ी।
इस मौके पर मौजूद क्वाल्टी युक्त उच्च कम्पनी के मालिक सोना मिश्रा ने बताया,कि उनकी कम्पनी से उत्पादित महिला-पुरुष, युवा-युवतियों सहित छोटे बच्चों आदि के जीरो साइज से अन्य सभी साइजों में नवीन डिजाइन वाले रेडीमेड कपड़े उपलब्ध हैं।
कम्पनी के मालिक श्री मिश्रा ने बताया कि भरथना शहर में कम्पनी ने अपना अधिकृत शो-रूम गारमेंट्स हब के रूप में खोला है, जैसे ही उनकी कम्पनी का शो-रूम शहर में खुलने की खबर ग्राहकों को मिली शुक्रवार को पहले ही दिन रेडीमेड गारमेंट्स खरीदारों की शो-रूम पर बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी,उधर ग्राहकों ने भी जमकर कपड़ों की खरीदारी की, जिसपर कम्पनी ने अपने ग्राहकों को विभिन्न आकर्षण उपहार भेंटकर ग्राहकों का खूब स्वागत सम्मान किया।
नाइस शॉट और सोना गारमेंट्स के उद्घाटन अवसर पर सोना मिश्रा, तनिष्का गुप्ता के अलावा,विपिन गुप्ता “बबलू”,अमित गुप्ता,कृष्णा गुप्ता “समी”,वंश गुप्ता, संजीव,टिंकू,अनिकेत,राज,मनीष,नीटू,आदित्य गुप्ता सहित सैकड़ों ग्राहक मौजूद रहे।



