इटावा में मुख्यमंत्री का दौरा तैयारियां तेज

डीएम-एसएसपी ने संयुक्त रूप से नुमाइश पंडाल का किया निरीक्षण

इटावा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित इटावा जनपद भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल नुमाइश पंडाल का संयुक्त निरीक्षण किया है।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग,मंच व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, पार्किंग,अग्निशमन, चिकित्सा सुविधा, पेयजल,विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध,सुव्यवस्थित एवं मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिस अधिकारियों को प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन, रूट व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो सकें।

Related Articles

Back to top button