रफ्तार का कहर: वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत दूसरा घायल

घटनास्थल से गुजर रही सीओ ने घायल को कराया भर्ती, सेंफई रेफर

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर इटावा क्षेत्र के अंतर्गत राधिका कन्वेंशन के सामने इटावा से आगरा जाने वाली सड़क पर बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई,जबकि उसका साथी दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।बुधवार करीब 11 बजे आर्यन पुत्र शिवचरण निवासी मंडी गेट थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा उम्र 20 वर्ष अपने मित्र 19 वर्षीय बॉबी पुत्र राजेंद्र निवासी रामपुर थाना ऊसराहार के साथ बाइक से जसवंतनगर की ओर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक राधिका कन्वेंशन के सामने पहुंची तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।

जबरदस्त टक्कर से दोनों बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।संयोगवश तभी जसवंतनगर आ रही क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह घटनास्थल पर इकट्ठी भीड़ को देखकर गाड़ी रोकी और सड़क पर पड़े तड़प रहे गंभीर घायल दोनों युवक को बिना समय गंवाए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गयी।

जहाँ सीओ की सूचना पर पहले से ही मुस्तेद स्थानीय पुलिस और अलर्ट डॉक्टरों ने घायलों के पहुंचते ही इलाज शुरू किया लेकिन दुर्भाग्यवश परीक्षण के बाद आर्यन को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उसके सिर में गंभीर चोट आई थी।

वहीं गंभीर रूप से घायल बॉबी की हालत नाजुक देखते हुए उसे सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी।युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।वहीं सीओ आयुषी सिंह द्वारा समय पर दिखाई गई मानवता और तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है। साथ ही पुलिस की मानवीय संवेदनाओं के प्रति सजकता को भी व्यक्त करती है।

Related Articles

Back to top button