कोई हथकंडा नहीं, सिर्फ मानवसेवा का प्रयास है: श्याम वावू
कड़ाके की सर्दी में हरवर्ष प्रधान परिवार करता है कम्बल वितरण

भरथना,इटावा। भरथना विकास खण्ड क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पालीखुर्द में बुधवार की सुबह ठाकुर जी महाराज शाला मन्दिर पर क्षेत्र के विख्यात समाजसेवी पूर्व श्याम वावू यादव फौजी के आमंत्रण पर क्षेत्र के हजारों गरीब असहाय महिला पुरुष युवा युवतियां दिव्यांग पहुंच गए।
नववर्ष के इस शुभा अवसर पर श्याम बाबू यादव फौजी परिवार ने क्षेत्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए,गलन भरी कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए कम्बल वितरण किए।
कम्बल वितरण करते हुए समाजसेवी पूर्व प्रधान श्याम बाबू यादव फौजी ने कहा है कि यह कोई चुनावी हथकंडा या बोट का लालच नहीं है बल्कि पूर्व की वर्षों की तरह मात्र मानवसेवा का एक छोटा प्रयास है।
उन्होंने कहा है कि उनके क्षेत्र में पड़ रही गलन भरी कड़के की सर्दी में किसी पात्र गरीब असहाय व्यक्ति को सर्दी में ठिठुरना न पड़े।
ग्रामीण अंकुर पोरवाल ने बताया कि वर्तमान प्रधान परिवार ने ग्राम पंचायत पालीखुर्द के सभी मजरों और आस पास के सभी पात्रों को प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कम्बल वितरण किए गए हैं। उन्होंने बताया बुधवार को पहले दिन एक हजार से अधिक ग्रामीणों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर कम्बल प्राप्त किए हैं।



