जी.डी.आर्थो एवं स्पाइन सेन्टर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

341 मरीजों ने उठाया लाभ

सुल्तानपुर/बल्दीराय। जी.डी.आर्थो एवं स्पाइन सेन्टर द्वारा पारा चौराहे पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य बद्रीनाथ यादव ने फीता काटकर किया। शिविर में चर्म रोग, हड्डी, सांस, खांसी, डेंटल आदि बीमारियों से संबंधित मरीजों की कुशल चिकित्सकों द्वारा जांच की गई और निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.जी. हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ श्याम करन बाल रोग विशेषज्ञ, डॉ डी.के. सरोज चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ आकांक्षा महिला रोग विशेषज्ञ, डॉ सुधांशु श्रीवास्तव दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ आजाद पाल जनरल फिजिशियन, डॉ शैलेंद्र सिंह नेत्र रोग विशेषज्ञ आदि ने अपनी सेवाएं दीं।

जी.डी.आर्थो एवं स्पाइन सेन्टर के डॉ. डी.जी. ने बताया कि प्रत्येक रविवार को इस सेंटर पर दिन में 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक हड्डी रोग से संबंधित चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे और मरीजों की जांच उपरांत दवा भी करेंगे।

Related Articles

Back to top button