नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी व यूपी क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा का श्री रामलीला समिति ने किया भव्य स्वागत

गाज़ियाबाद। श्री रामलीला समिति राजनगर के अध्यक्ष एवं लोहा विक्रेता मण्डल के चेयरमैन जयकुमार गुप्ता के निवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी तथा उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
समिति के पदाधिकारियों एवं लोहा व्यापारियों ने दोनों अतिथियों को फूलमालाएँ और पटका पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य संयोजक जयकुमार गुप्ता की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। श्री गुप्ता ने रामलीला महोत्सव के दौरान पार्षद प्रवीण चौधरी के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान अनुकरणीय रहा है।
समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आर.एन. पांडेय ने कहा कि प्रवीण चौधरी रामलीला के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। अपने सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए राकेश मिश्रा ने कहा कि बिना दुआओं के तरक्की संभव नहीं है, और वे आज जो भी हैं, सभी के आशीर्वाद का ही परिणाम है। उन्होंने डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी की कार्यप्रणाली की भी प्रशंसा की।
इस अवसर पर डिप्टी मेयर प्रवीण चौधरी ने भी सभी का आभार व्यक्त किया और सहयोग जारी रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री दीपक मित्तल ने किया।
कार्यक्रम में लोहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष अतुल जैन, आई.सी. अग्रवाल, ईश्वर गुप्ता, समिति के कोषाध्यक्ष आर.के. शर्मा, बृजमोहन सिंघल, जी.पी. अग्रवाल, आर.पी. पांडेय, राजीव मोहन गुप्ता, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डी.के. गोयल, मोतीलाल गर्ग, के.पी. गुप्ता, आलोक मित्तल, अमरीश त्यागी, सुंदर लाल यादव, अनिल कुमार, अमरपाल तेवतिया, सुभाष गर्ग, सिमरन, दीपक सिंघल, सौरभ गर्ग, रेखा अग्रवाल, ओमप्रकाश भोला, गोल्डी सहगल, वीरेंद्र सारस्वत, दीपककांत गुप्ता, राधेश्याम सिंघल, दिनेश शर्मा, मुकेश मित्तल, मदनलाल हरित, राजीव गुप्ता, जयकमल अग्रवाल, देवेंद्र गर्ग, अमरीश जैन बंटू, सुबोध गुप्ता, रविंद्र सिंघल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



