प्रबंधन संकाय में शिवांक भारद्धाज को मिस्टर बी.बी.ए. और श्रेया को मिस बी.बी.ए. का खिताब मिला

सुल्तानपुर। केएनआईपीएसएस (KNIPSS) प्रबंधन संकाय के बी. बी.ए विभाग की ओर से आयोजित फ्रेशर और फेयरवेल पार्टी ने छात्रों के दिलों में एक यादगार लम्हा जोड़ दिया। यह आयोजन संकाय के प्रांगण में बड़े ही उत्साह और सौहार्द के साथ संपन्न हुआ।प्रबंध संकाय की निदेशक डॉ इंद्रजीत कौर ने छात्रों को जीवन में हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सफलता कभी रातों-रात नहीं मिलती, यह निरंतर प्रयासों और आत्मविश्वास का नतीजा होती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे प्रबंधन के सिद्धांतों को न केवल नौकरी में बल्कि अपने व्यक्तिगत जीवन में भी अपनाएं।फेयरवेल पार्टी में विभिन्न छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। नृत्य, गीत, मिमिक्री और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताओं ने माहौल को रोचक और आनंददायक बना दिया। छात्रों की रचनात्मकता और बुद्धि कौशल ने सबका मन मोह लिया।फेयरवेल का विशेष आकर्षण रहा मिस्टर बी. बी. ए. और मिस बी.बी.ए. का चयन। इस वर्ष शिवांक भारद्धाज को मिस्टर बी.बी.ए. और श्रेया को मिस बी.बी.ए. का खिताब मिला। दोनों ने न केवल पढ़ाई में बल्कि विभिन्न सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष और प्रथम वर्ष के छात्रों के बीच परस्पर सौहार्द देखने को मिला। जूनियर्स ने सीनियर्स को सम्मानपूर्वक विदाई दी, वहीं सीनियर्स ने जूनियर्स को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा दी। इस आयोजन में मिस्टर एंड मिस फ्रेशर भी चयनित हुए, मिस्टर फ्रेशर अभिषेक विश्कर्मा और मिस फ्रेशर आयुषी सिंह को बनाया गया।
कार्यक्रम में प्रबंध संकाय की निदेशक डॉ. इंद्रजीत कौर, डॉ. टीनू कौर, विनीश नाथ ओझा, आनंद कुमार सिन्हा, डॉ. दीपक कुमार, डॉ प्रदीप तिवारी, सुप्रिया सिंह, रेनू यादव, मिस आयशा सिद्दीकी, मिस्टर दिलीप मौर्या, अरुण सिंह, विकास तिवारी, मिस्टर दीपक कुमार जैसे शिक्षकों की उपस्थिति ने छात्रों का मनोबल और बढ़ाया।
डॉ. इंद्रजीत कौर ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उन्हें जीवन में प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं को आत्मसात करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि प्रबंधन केवल एक विषय नहीं, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला है।



