उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय का मुरादाबाद निरीक्षण

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा

पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा पुलिस अधीक्षक, जी.आर.पी. मुरादाबाद एवं पुलिस अधीक्षक, रामपुर के साथ रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर पर चल रहे रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर का भ्रमण/निरीक्षण किया गया ।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) द्वारा आरक्षी आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला प्रशिक्षु आरक्षियों से संवाद स्थापित किया गया तथा उनके प्रशिक्षण अनुभव, समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया । प्रशिक्षणाधीन महिला आरक्षियों को पुलिस सेवा के उद्देश्यों, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं नागरिकों के प्रति व्यवहारिक संवेदनशीलता से सम्बन्धित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए गए ।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन में आयोजित तीन नवीन कानून जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता हेतु उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला प्रशिक्षु आरक्षियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर, क्षेत्राधिकारी लाइन्स एवं क्षेत्राधिकारी शाहबाद सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे ।

पुलिस अधीक्षक (प्रशिक्षण) द्वारा महिला आरक्षियों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि “प्रशिक्षण काल ही वह आधार है, जो एक संवेदनशील, अनुशासित और जनसेवी पुलिस बल का निर्माण करता है । आप सभी को नारी शक्ति के रूप में समाज में सकारात्मक परिवर्तन की प्रेरणा बनना है।”

Related Articles

Back to top button