2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए अनिवार्य टीईटी के खिलाफ दिल्ली धरने में कूच करेंगे हजारों शिक्षक

शिक्षकों के वेतन एरियर का भुगतान शीघ्र किया जाए

सुल्तानपुर /उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुल्तानपुर (संबद्ध-अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ नई दिल्ली) की मासिक बैठक में रविवार को शिक्षक भवन, सिरवारा सुल्तानपुर में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत ईश वंदना के साथ हुई। जिसमें संगठन के विभिन्न मुद्दों और शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष दिनेश उपाध्याय ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में नई दिल्ली में आगामी 24 नवंबर 2025 को जंतर मंतर पर होने वाले धरने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि अब तक लगभग 400 लोगों के टिकट हो चुके हैं और जनपद से लगभग 1000 शिक्षकों के दिल्ली कूच करने की उम्मीद है। उन्होंने मार्च-अप्रैल माह में ब्लॉक कार्यकारिणी के चुनाव/अधिवेशन कराए जाने की संभावना भी जताई तथा लेखा कार्यालय की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त करते हुए लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने की बात कही। उन्होंने बताया कि बीएसए द्वारा बताया गया है कि सेवा पुस्तिका में किसी भी प्रकार के संशोधन हेतु पोर्टल 31 दिसंबर 2025 तक खुला रहेगा, इसलिए जिन शिक्षकों की सेवा पुस्तिका में त्रुटियां हैं, वे समय रहते संशोधन करा लें।

जिलामंत्री राम आशीष मौर्य ने शिक्षकों से अपील की कि वे भारी संख्या में दिल्ली पहुंचकर धरने में भाग लें ताकि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त कराया जा सके।कोषाध्यक्ष डॉ. विनय प्रजापति ने कहा कि चयन वेतनमान के लिए 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों की फाइलें ब्लॉक स्तर से जनपद कार्यालय तक अग्रसारित करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए।

जिला उपाध्यक्ष/ ब्लॉक अध्यक्ष दुबेपुर रमेश तिवारी ने बताया कि समस्त प्रकार के एरियर का भुगतान 30 नवंबर तक लेखा कार्यालय से कराया जाए तथा जीपीएफ लोन का भुगतान एक सप्ताह के भीतर किया जाए।जिला मीडिया प्रभारी डॉ. चन्द्रपाल राजभर ने कहा कि शिक्षक समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के सभी पदाधिकारी पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं और हर स्तर पर शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर हैं।बैठक में वरिष्ठउपाध्यक्ष राम अनुज यादव, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य, अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री राजीव कुमार यादव, मंत्री शिवकुमार मौर्य, मंत्री फिरोज अहमद, जिला प्रचार मंत्री अरविंद दुबे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button