प्रशासन की अव्यवस्थाओं के बीच कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

ऊँचाहार, रायबरेली। प्रशासन की अव्यवस्थाओं के बीच कार्तिक पूर्णिमा मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया, इस दौरान श्रद्धालुओं ने घाट पर आयोजित मेले का भी लुत्फ उठाया।
मंगलवार की शाम गंगा आरती व दीपदान से कार्तिक पूर्णिमा मेले की शुरुआत हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार घाट पर बनी रही, देर रात से गंगा स्नान शुरू हुआ, इस बीच प्रशासन की लचर व्यवस्था सामने आई।
घाट पर बिजली की व्यवस्था रामभरोसे रही, कई बार बिजली कटने से श्रद्धालुओं को अंधेरे में ही स्नान करना पड़ा।इसके अलावा श्रद्धालुओं के शौच जाने की व्यवस्था भी बदतर रही,इस बानगी की सबसे बड़ी वजह ये रही कि मेला प्रभारी एसडीएम गंगा आरती के बाद से ही मेले से नदारद रहे।बुधवार की दोपहर तक लाखों श्रद्धालुओं ने घाट पर गंगा स्नान कर हर हर गंगे का उद्घोष किया।
जिसके बाद आयोजित मेले में लोगों ने जलेबी, समोसा, चाट खाया और बच्चों ने विभिन्न प्रकार के झूले का आनंद लिया।बड़ी संख्या में महिलाओं ने श्रृंगार व गृहस्थी के सामान की खरीदारी की।
सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कोतवाल अजय कुमार राय पुलिस बल के साथ चाक चौबंद नजर आये।रास्ते में सूची खरौली मार्ग पर स्थित जमुनापुर व रामचंद्रपुर रेलवे क्रासिंग पर मालगाड़ी गुजरने की वजह से जाम की स्थिति बन गई, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा मेले में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया है, प्रकाश के लिए घाट पर लाइटें लगवाई गई थी।
—————————————–
*घरेलू विवाद में हुई मारपीट, कई लो घायल*
ऊँचाहार, रायबरेली। घरेलू विवाद में सगे परिवारीजनों ने दो भाइयों समेत तीन लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मतरौली गाँव में बुधवार को मां व बेटे के बीच हुए विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। गाँव निवासिनी राजकुमारी का बेटे समरजीत से विवाद हो गया।आरोप है कि समरजीत ने पत्नी व अन्य भाइयों के साथ मिलकर मां के साथ मारपीट शुरू कर दी, बीचबचाव करने पर सगे भाई शिवजीत व मंजीत तथा बहन त्रिकुटा को मारपीट कर घायल कर दिया।परिजनों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आवश्यक कार्यवाई की जा रही है।



