up politics 2025: सिख पगड़ी में अखिलेश यादव, नया लुक अपनाया मगर क्यों
चुनावी प्रणाली पर जनता का भरोसा डगमगाने लगा: अखिलेश यादव का आरोप

up politics 2025: लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय चुनाव आयोग पर सीधे सवाल उठाए। उनका कहना था कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराने में नाकाम रहा है और वह केंद्र सरकार, विशेष रूप से भाजपा की मदद कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अगर चुनाव प्रक्रिया पर से जनता का भरोसा उठा, तो हालात हाथ से निकल सकते हैं। उन्होंने चेताया कि यदि पारदर्शिता नहीं आई, तो भारत में भी नेपाल जैसे जनांदोलन खड़े हो सकते हैं।
सपा चीफ ने गिनाए चुनावी गड़बड़ियां (Akhilesh politics news)
अखिलेश यादव ने अपने आरोपों को मजबूती देने के लिए कुछ घटनाओं का जिक्र किया। उन्होंने रामपुर, मीरापुर और अयोध्या के चुनावों का हवाला देते हुए दावा किया कि इन जगहों पर चुनावों में बाहरी दखल देखने को मिला।
ये भी पढ़ें- किन सांसदों ने की क्रॉस-वोटिंग, हर जगह चर्चा; ये सांसद शक के घेरे में
उन्होंने कहा कि अयोध्या में एक मंत्री के सहयोगी को संदिग्ध गतिविधियों में पकड़ा गया और कई स्थानों से लोग वहां भेजे गए थे, जिससे निष्पक्षता पर सवाल उठता है।
सिख पगड़ी में क्यों दिखे अखिलेश (up politics news)
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक और बात चर्चा में रही अखिलेश यादव का बदला हुआ रूप (up politics 2025)। इस बार वे सिख पगड़ी में नजर आए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगर उनकी सरकार बनी, तो सिख समुदाय को उनका पूरा सम्मान मिलेगा और उनके हितों की रक्षा की जाएगी।
नेपाल के हालात से तुलना, विदेश नीति पर भी निशाना
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav News) ने हाल ही में नेपाल में हुए जनरेशन Z द्वारा चलाए जा रहे आंदोलनों का जिक्र करते हुए कहा कि भारत को इससे सबक लेना चाहिए। नेपाल में सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद जिस तरह जनता सड़कों पर उतरी, वह लोकतंत्र के लिए चेतावनी है।
ये भी पढ़ें- Bihar elections 2025: इन योजनाओं के चलते विपक्ष पर भारी पड़ सकता है NDA
उन्होंने बताया कि इन प्रदर्शनों में अब तक 50 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें एक भारतीय महिला भी शामिल थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि जब जनमत की अनदेखी होती है, तो युवाओं का आक्रोश उभरकर सामने आता है।
केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल
अखिलेश ने केंद्र सरकार की विदेश नीति पर भी तीखा हमला बोला। उनका कहना था कि भारत की सीमाओं और पड़ोसी देशों में शांति बनाए रखने में सरकार बार-बार असफल रही है।
उन्होंने यह भी आग्रह किया कि भारत को अपने पड़ोसियों से संबंध बेहतर करने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे संकटों से बचा जा सके।
#WATCH | Lucknow, UP: SP chief and MP Akhilesh Yadav says, “It’s the Election Commission’s responsibility to ensure that no vote is stolen anywhere… Everyone knows that when they couldn’t win elections through vote theft, they tried to stop the vote with the power of a… pic.twitter.com/ioUa1aYr6D
— ANI (@ANI) September 12, 2025



