विजयनगर में फ्लाईओवर से युवती ने लगाई छलांग, अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को सीएसएचपी स्कूल फ्लाईओवर के पास करीब 22 वर्षीय युवती ने फ्लाईओवर से छलांग लगा दी। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को उपचार के लिए फ्लोरेस अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के अनुसार युवती की पहचान शिवानी निवासी शिवपुरी, सेक्टर-9, विजयनगर के रूप में हुई है। हादसे में उसके पैर और सिर में चोट आई है। चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर अस्पताल बुलाया।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई है। शुरुआती जांच में युवती के फ्लाईओवर से छलांग लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस युवती की हालत में सुधार होने के बाद उससे घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ ही परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वजह स्पष्ट हो सकेगी।



