युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मृतक नशे का आदी के कारण पहले भी दो बार कर चुका आत्महत्या का प्रयास

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम परसौआ के रहने वाले विनय कुमार पुत्र रमेश चंद्र उम्र करीब 33 वर्ष ने अपनी परचून की दुकान में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।जानकारी के अनुसार मृतक विनय कुमार ने सोमवार शाम को अपनी दुकान से कुछ दूरी पर स्थित घर पर अपने परिवार के साथ खाना खाकर दुकान पर सोने चला आया। मंगलवार की सुबह जब उसकी पत्नी दुकान पर आई तो दुकान का गेट अंदर से बंद था।

वह अपने पति के गहरी नींद में सोने की समझ कर वापस चली गई।कुछ देर बाद पुनः वापस आई और दुकान का दरवाजा खटखटाया कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर अनहोनी की आशंका के तहत दुकान की दीवाल में हल्के छेद से देखा तो जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आसपास के पड़ोसी ग्रामीण इकट्ठे हो गए तो उन्होंने भी छेद से देखा तो विनय कुमार फांसी पर झूल रहा था। आनन फानन में दरवाजा तोड़ कर विनय कुमार को फांसी से उतारा गया तब तक वह दम तोड़ चुका था।

मृतक ने पंखे के कुंडे से अपने अंगौछे के सहारे से फांसी लगाई थी।मृतक के पिता रमेश चंद्र की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमल भाटी ने घटना से संबंधित जानकारी एकत्रित की। हल्का इंचार्ज के के यादव ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

रमेश चंद के चार बेटों में से मृतक विनय तीसरे नंबर का था।सबसे बड़े बेटे संजेश की भी कुछ वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।मृतक की शादी 2009 में मैनपुरी जिले के ग्राम रामनगर की सुनीता से हुई है। मृतक अपने पीछे दो पुत्र अभिजीत कुमार उम्र 10 वर्ष और अंशुल उम्र 6 वर्ष को छोड़ गया है। घटना से परिवारीजनो का रो रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों की अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था और इससे पूर्व भी दो बार फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तीसरी बार फांसी लगाकर विनय ने अपने जीवन को समाप्त कर लिया।

Related Articles

Back to top button