अक्षय खन्ना को दमदार एक्टिंग के बावजूद रणवीर से बहुत कम मेहनताना मिला, सिर्फ इतने पैसे मिले

dhurandhar movie cast fees: धुरंधर की पूरी स्टार कास्ट की फीस का खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं कि हर किसी ने कितने पैसे लिए।
इस समय हर जगह सिर्फ फिल्म ‘धुरंधर’ की ही चर्चा हो रही है। फिल्म में रणवीर सिंह की एक्टिंग के साथ-साथ अक्षय खन्ना की भी खूब तारीफ हो रही है। हालांकि, रणवीर सिंह जितनी दमदार एक्टिंग करने के बाद भी अक्षय खन्ना को बहुत कम फीस दी गई है।
‘धुरंधर’ की पूरी स्टार कास्ट की फीस का खुलासा हो गया है। आइए जानते हैं कि हर किसी ने कितने पैसे लिए। ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने एक भारतीय जासूस का रोल किया है जो पाकिस्तान जाता है।
उन्होंने इस रोल के लिए 30-50 करोड़ रुपये फीस ली है। रणवीर की फीस ‘धुरंधर’ के सभी एक्टर्स से ज्यादा है। ‘धुरंधर’ में आर माधवन अजय सान्याल का रोल कर रहे हैं। इस रोल के लिए उन्होंने 9 करोड़ की फीस ली है।
इस फिल्म में संजय दत्त पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर एसपी चौधरी असलम का रोल कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 10 करोड़ की फीस ली है। अर्जुन रामपाल ‘धुरंधर’ में ISI ऑफिसर मेजर इकबाल का रोल कर रहे हैं। इस रोल के लिए उन्होंने 1 करोड़ की फीस ली है।
दूसरी तरफ, सारा अर्जुन जो रणवीर की हीरोइन हैं, ‘धुरंधर’ में मेन हीरोइन का रोल कर रही हैं। उन्होंने अपने रोल के लिए 1 करोड़ की फीस ली है। ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार अक्षय खन्ना (dhurandhar akshaye khanna) ने निभाया है। लेकिन इसके लिए उन्हें बहुत कम मेहनताना मिला है। अक्षय खन्ना को ‘धुरंधर’ के लिए सिर्फ़ 2.5 करोड़ मिले हैं।
dhurandhar movie row: रणबीर की ‘धुरंधर’ हिट, पर इन दो विवादों ने किया बेहाल
जानें बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन कैसा (Dhurandhar box office collection)
फिल्म ने पहले तीन दिनों में शानदार कमाई की जिसमें रविवार को 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई, वहीं सोमवार को इसमें कुछ गिरावट आई, फिर भी फिल्म ने 23 करोड़ रुपये और कमाए। कुल मिलाकर चार दिनों में फिल्म ने लगभग 190 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।



