don 3 से हटे रणवीर सिंह, जानें क्या है वजह- सूत्र
don 3 update: चर्चित फिल्म ‘डॉन 3’ में एक और समस्या आ गई है। हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि फिल्म आखिरकार पटरी पर लौट आई है, रणवीर सिंह ने शूटिंग शुरू कर दी है और जनवरी 2026 के आखिर तक फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। मगर एक नई रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह ने फिल्म छोड़ दी है।
रणवीर सिंह फिलहाल धुरंधर की कामयाबी का भरपूर मजा ले रहे हैं और खबरों के मुताबिक, इसी वजह से उन्होंने डॉन 3 छोड़ने का फैसला किया है। पिंकविला के एक सूत्र ने बताया, “वह संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे फिल्म निर्माताओं के साथ काम करने के इच्छुक हैं और साथ ही वो लगातार गैंगस्टर फिल्मों में नजर नहीं आना चाहते, खासकर तब जब धुरंधर पहले ही इस शैली में अपनी पहचान बना चुकी है।
इस जॉम्बी फिल्म में नजर आएंगे रणवीर
सूत्र ने आगे बताया कि इसी वजह से रणवीर ने निर्माता जय मेहता से ‘प्रलय’ की शूटिंग पहले करने को कहा है। ‘प्रलय’ एक ज़ॉम्बी-आधारित फिल्म है जो एक मानवीय कहानी बयां करती है कि कैसे एक आदमी सबसे बुरे हालातों में भी अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
सूत्र ने कहा कि अब जब रणवीर ‘डॉन 3’ से बाहर हो गए हैं, तो वे जय मेहता की फिल्म की शूटिंग की तारीखें और शेड्यूल तय करने में व्यक्तिगत रूप से शामिल हैं ताकि फिल्म का काम तेजी से आगे बढ़ सके।
इस फिल्म में 29 साल बाद साथ नजर आ सकते हैं अक्षय खन्ना और सनी देओल
हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फिल्म निर्माता फरहान अख्तर जनवरी 2026 के अंत तक don 3 की शूटिंग शुरू करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं और उन्होंने नए मुख्य अभिनेता की तलाश शुरू कर दी है। इससे पहले, फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कियारा आडवाणी गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने के बाद फिल्म से बाहर हो गई थीं। खबरों के अनुसार, उनकी जगह कृति सैनन को लिया गया था।


